Chat-GPT :- सफलता से ज्यादा चुनौतियां
Chat-GPT - AI की उच्च सफलता या विनाशकारी शुरुवात Chat-GPT नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट विकसित करने वाली कंपनी की OpenAI की सीटीओ Mira Murati ने हाल ही में इसके दुरुपयोग पर अपनी चिंता व्यक्त की है. मीरा मुराती ने टाइम पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि एआई का दुरुपयोग किया जा सकता है. मीरा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि एआई का दुरुपयोग किया जा सकता है, या इसका उपयोग बैड एक्टर्स द्वारा किया जा सकता है. इसलिए, इस बारे में प्रश्न हैं कि आप ग्लोबल लेवल पर इस तकनीक के उपयोग को कैसे कंट्रोल करते हैं. आप ह्यूमन वैल्यूज के अनुरूप एआई के उपयोग को कैसे कंट्रोल करते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कंपनी (OpenAI) को डिफ्रेंट सोर्सेज जैसे सरकारें, रेगूलेटर्स और बाकी सभी की मदद की जरुरत होगी. मुराती ने कहा ने कहा कि लेकिन हम लोगों का एक स्मॉल ग्रुप है और हमें इस सिस्टम में बहुत अधिक इनपुट की जरुरत है और बहुत अधिक इनपुट जोकि टेक्नोलॉजी से अलग है, जिसमें निश्चित रूप से रेगूलेटर्स, और सरकारें और बाकी सब भी शामिल हैं. कौन हैं ChatGPT की क्रिएटर मीरा मुराती? 1988 में सैन...






